Rashtra Nirman Party

Rashtra Nirman Party

पार्टी का सिद्धांत

देश की सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जायेगी।जिससे कारगिल या गलवान क्षेत्र में हुई घुसपैठ जैसी घटनायें घटित न हो सकें। साथ ही विदेशी नागरिक अवैध रुप से प्रवेश न कर सकें। सीमाओं की सुरक्षा के लिये सीमान्त क्षेत्रों का पूर्ण विकास , आधुनिक अस्त्र शस्त्रों से सुसज्जित सेना तथा आधुनिक पुलिस बल सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे।

राष्ट्र निर्माण पार्टी यह भी संकल्प करती है कि पाकिस्तान और चीन द्वारा अनधिकृत रूप से कब्जाये गये भारतीय भूभाग को मुक्त कराया जायेगा। तिब्बत की स्वतन्त्रता के लिये तिब्बतियों द्वारा किये जा रहे आन्दोलन को सहयोग एवं समर्थन दिया जायेगा। साथ ही हांगकांग के नागरिकों द्वारा लोकतन्त्र की बहाली के लिये किये जा रहे आन्दोलन का हमारी पार्टी समर्थन करती है।

आतंकवाद के विरुद्ध देश और विदेश में चल रहे संघर्ष में राष्ट्र निर्माण पार्टी व उसकी भावी सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। आतंकवाद के नासूर को जड से समाप्त करने के लिये प्रभावी कार्यवाही करेगी।

आओ! नई क्रांति का आगाज करें

राष्ट्र निर्माण पार्टी राजनीति के अपराधीकरण को समाप्त करने, MPs व MLAs की खरीद फरोख्त को खत्म करने, सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का अंत करने, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से आम जनता की अशिक्षा, भुखमरी, बेरोजगारी जैसी विकट समस्याओं का समाधान करने तथा भारत के सांस्कृतिक जीवन मूल्यों व भारतीय मनीषा के चिरन्तन चिंतन को, जिसमें सबके कल्याण की कामना है, जियो और जीने दो (live & let live) का संदेश है, विश्व पटल पर पुनः संस्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। को ऐसे में जो नवयुवक साथी इस नई क्रांति का आगाज करना चाहते है, जो सामाजिक व्यवस्था एवं शासन व्यवस्था में पूर्ण परिवर्तन लाना चाहते हैं, जो इस नए इतिहास के साक्षी बनना चाहते हैं, जो अमर शहीदों के रक्त से अभिसिंचित मां भारती के अधूरे सपनों को पूर्ण करना चाहते हैं, राष्ट्र भक्तों का यह मस्त टोला उनका आहवान करता है, इस क्रांति के आंदोलन से जुड़ने के लिए, इसे तन-मन-धन से सहयोग देने के लिए। हम सब मिलकर एक नया भारत, शिक्षित भारत, सुसंस्कृत भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं समृद्ध भारत बनाने में सफल होंगे।

राष्ट्र निर्माण पार्टी का संकल्प पत्र

  • पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था को स्थापित कर राजनीति का अपराधीकरण रोका जाएगा।

  • भ्रष्ट नेता एवं भ्रष्ट अफसरशाही के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण किया जाएगा। MLAs तथा MPs की खरीद फरोख्त को समाप्त करने के लिए कानून बनाया जाएगा।

  • हमारे विकास का माडल होगा- “मानव केंद्रित विकास एवं संरक्षित प्रकृति अर्थात व्यक्ति के शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मिक विकास की संपूर्ण व्यवस्था स्थापित करना तथा प्राकृतिक संसाधनों का कम से कम संदोहन करना, जिससे पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके।

  • शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन कर उसे रोजगार परक आधुनिक मानवीय जीवन मूल्यों से युक्त एवं औद्योगिक विकास के अनुकूल बनाया जाएगा। सांप्रदायिक शिक्षा पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। गुरुकुल प्रणाली को प्रोत्साहित किया जाएगा। भारतीय भाषाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • पारिवारिक जीवन मूल्यों की रक्षा करते हुए अनमेल विवाहों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा 50 वैवाहिक संस्था को मजबूत किया जाएगा।

  • देश की रक्षा के लिए सेना को सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे कि शीघ्र न्याय मिल सके।

  • व्यापार एवं वाणिज्य में देश के व्यवसायियों को प्राथमिकता एवं संरक्षण देंगे। स्वदेशी एवं घरेलू उद्योग धंधों को बढ़ावा देंगे।
  • अपराध एवं नशा मुक्त, स्वस्थ समाज की संरचना के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं युवक-युवतियों के लिए ‘युवा निर्माण शिविरों का आयोजन कर योग, आत्म रक्षा तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • कृषि उपज का सही मूल्य देकर खेती को लाभप्रद व्यवसाय बनाया जाएगा।

  • मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर कर उनके संरक्षण के लिए हिंदू समाज के सभी वर्गों के धर्माचार्यों का एक बोर्ड बनाया जाएगा। मंदिरों से होने वाली आय सनातन संस्कृति के रक्षण एवं संवर्धन में ही लगाई जाएगी।

  • मस्जिद के इमामों को दिया जाने वाला वेतन बंद कराया जाएगा। अवैध विदेशी बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा।

  • बेरोजगारी देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। देश में अधिक से अधिकतम रोजगार योग्यतानुसार सृजित किए जाएंगे।

  • खाने पीने की वस्तुओं में की जा रही मिलावटखोरी को विशेष अभियान चलाकर समाप्त किया जाएगा। साथ ही मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर ‘कानून बनाए जाएंगे।

  • गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। गोचर भूमि एवं गौशालाओं की व्यवस्था की जाएगी।

  • निराश्रित महिलाओं, वृद्धों, बच्चों के पालन-पोषण की उचित व्यवस्था की जाएगी।
Scroll to Top